KORBA : अडानी पॉवर लिमिटेड की ठेका कंपनी के विरुद्ध श्रमिकों का 3 दिनों से चली आ रही हड़ताल खत्म ,त्रिपक्षीय वार्ता में मांगों पर बनी सहमति ,काम पर लौटे श्रमिक

कोरबा। कोरबा-चाम्पा मार्ग पर ग्राम पताढ़ी स्थित कोरबा पावर लिमिटेड (अडानी) की विस्तार परियोजना 2X 660 MW में कार्यरत् ठेका श्रमिकों के द्वारा की जा रही हड़ताल समाप्त कर दी गई है।

दैनिक वेतन वृद्धि, कार्य का निर्धारित न्युनतम अवधि, ओव्हरटाईम का पेमेंट, माह में 26 दिन कार्य, राष्ट्रीय अवकाश व अन्य मुद्दों को लेकर शनिवार 14 मार्च से अपने कार्यक्षेत्र में अनुपस्थित रहकर काम बंद कर अपने ठेका कंपनी के कार्यालय के पास अपनी मांगों को मनवाने के उद्देश्य से सैकड़ों की संख्या में एकत्रित हुए थे। इसके कारण संयंत्र विस्तार का काम विगत तीन दिनों से प्रभावित रहा।
मजदूरों का कोई प्रतिनिधि मंडल नहीं होने से चर्चा नहीं हो पाने के कारण तीन दिनों तक प्रोजेक्ट विस्तार का काम बंद रहा। इस तारतम्य में जिला प्रशासन द्वारा संज्ञान में लेते हुए 16 मार्च को ही प्रशासन द्वारा चर्चा प्रारंभ कराया गया जो कि 17 मार्च को जिला प्रशासन द्वारा मजदूरों के प्रतिनिधि मंडल ठेका कंपनी व उनके ठेकेदारों एवं प्रबंधन के प्रतिनिधि मंडल के मध्य संस्थान परिसर में बैठक आहुत की गई।
बैठक में मजदूरों के प्रतिनिधि मंडल द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को रखा गया जिसमें छग शासन द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी दर संस्थान में लागू है, जिसका पालन किया जा रहा है, निर्धारित समय से अतिरिक्त अवधि तक कार्य करने वाले श्रमिकों को सामान्य मजदूरी से दोगुनी दर पर ओव्हरटाईम का भुगतान किया जायेगा, कार्य के दौरान दुर्घटना अथवा अप्रिय घटना होने की स्थिति में ईपीएफ अधिनियम अथवा लागू श्रम कानूनों के अनुसार वैधानिक मुआवजा प्रदान किया जायेगा, कार्यक्षेत्र में आवश्यकतानुसार शौचालयों की व्यवस्था, प्रत्येक वेतन अवधि में वेतन पर्ची प्रदान किया जाएगा।
व अन्य मांगों को भी श्रम कानूनों के अनुसार किया जायेगा।ल
उपरोक्त मांगों पर श्रमिक प्रतिनिधी मंडल व ठेका कंपनी के मध्य सहमती बनी व 18 मार्च से समस्त श्रमिक अपने कार्यस्थल में उपस्थित होकर कार्यों का निष्पादन करेंगे। इस समझौता के आधार पर जिला प्रशासन व कोरबा पॉवर लिमिटेड (अडानी) प्रबंधन के समक्ष हड़ताल समाप्त किया गया।