हसदेव एक्सप्रेस न्यूज कोरबा । चैत्र (बासंती)नवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में गायत्री प्रज्ञा पीठ बालकोनगर द्वारा 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया है। जिसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उक्त धार्मिक पुनीत आयोजन के लिए समूचे बालको नगरवासी उत्साहित हैं। चैत्र नवरात्रि में पूरे नगर में आस्था की बयार बहेगी ।
वर्ष में 4 बार नवरात्र पर्व साधना और आत्मा शुद्धि का विशेष अवसर माना गया है। इन नौ रात्रों में चैत्र (बसंत) नवरात्र, आश्विन (शारदीय) नवरात्र दोनों ही समय उपासना, साधना अराधना के लिए अति श्रेष्ठ माने जाते हैं और आषाढ़, माघ के नवरात्र गुप्त साधना के लिए श्रेष्ठ माने जाते हैं। इन दिनों शरीर और मन दोनों को शुद्ध, संयमित व संतुलित करने का प्रयास होता है।
वो ऋतुओं के संक्रमण काल में मनुष्य के शरीर और मन पर विशेष प्रभाव पड़ता है जिससे उन्हें संयमित और सशक्त बनाए रखने की आवश्यकता होती है इन दिनों शरीर और मन की शुद्धि के लिए विशेष उपक्रम संयम, मौन, ब्रम्हचर्य, प्रातः कालीन जागरण, उपवास, जप, यज्ञ आदि के माध्यम से जीवन में दिव्यता का समावेश कर शरीर, मन, बुद्धि, चित्त और आत्मा की गहराई से शुद्धि के लिए उत्तम समय है जीवन दो प्रकार का होता है पहला भौतिक तथा दूसरा अध्यात्मिक ऋषियों और वैज्ञानिकों का कथन है कि विचारना, जानना, इच्छा करना, साँस लेना इत्यादि जो कार्य है वही
जीवन है। परन्तु यह जीवन दुःख, सुख, चिंता, आपत्ति, विपत्ति, पाप, बुढ़ापा, रोग इत्यादि का कारण बना रहता है। प्राचीन महर्षियों, योगियों और तपस्वियों ने अपने चित्त और इंद्रियों को अपने वश में करके त्यागऔर तप, आरोग्य
और अभ्यास के बल से आत्मा को पहचाना है बल्कि तन, मन और वातावरण भी शुद्ध और दिव्य हो जाते हैं यह नव निर्माण का पर्व है एक नये जीवन, नई सोच और नये संकल्प का। गायत्री उपासना न केवल व्यक्त्ति के अंतर्मन को शुद्ध करती है बल्कि सामाजिक, पारिवारिक जीवन में भी शांति सौहार्द्र और प्रगति का वातावरण निर्मित करती है यही है नवरात्र पर्व का मूल संदेश अंधकार से प्रकाश की ओर, असत्य से सत्य की ओर, मृत्यु से अमृत्व की ओर साधक का गमन ।इसी को दृष्टिगत रखते हुए प्रज्ञा पीठ बालकोनगर में 18 से 27 मार्च तक 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।
👉सामूहिक संकल्प के साथ होगा महायज्ञ का आगाज …

उक्त पुनीत आयोजन तय कार्यक्रमानुसार 18 मार्च को शाम 7 बजे सामूहिक संकल्प के साथ 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ होगा। 19 से 26 मार्च तक नित्य प्रतिदिन प्रातः 6.30 बजे अखण्ड ज्योति प्रज्ज्वलित कर आरती की जाएगी। प्रातः 7 बजे से शाम 7 बजे तक अखण्ड जाप होगा। प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक यज्ञ एवं विभिन्न संस्कार संपन्न होंगे। शाम 7 बजे आरती एवं चालीसा होगी। 27 मार्च को प्रातः 8.30 बजे से 11.30 बजे तक यज्ञ ,संस्कार ,महापूर्णा हूति, दोपहर 1 बजे अमृतासन एवं शाम 7 बजे दीप महायज्ञ , आरती एवं चालीसा संपन्न होगी।
उक्त पुनीत आयोजन में शामिल होने के इच्छुक प्रज्ञा पीठ गायत्री मंदिर, बालको में मो .नं. 9981440548, 9589911706, 9589570898, 8889323114, (नोट – संस्कार हेतु दो दिन पूर्व नाम दर्ज करावें ) में संपर्क कर सकते हैं।
महामाया ग्राफिक्स भदरापारा, बालको 7898223702
