KORBA : ‘ ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल ‘ को 48 घण्टे के भीतर CBSE बोर्ड से प्राप्त मान्यता संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने फरमान,DEO के आदेश से मचा हड़कम्प …

कोरबा। बिलासपुर में चर्चित ‘ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल’ विवाद का असर अब कोरबा तक साफ नजर आने लगा है। शिक्षा विभाग अलर्ट मोड में है और इसी कड़ी में जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कोरबा ने शहर के एक निजी स्कूल को नोटिस थमा दिया है। नोटिस में साफ कहा गया है कि सीबीएसई बोर्ड मान्यता से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज तुरंत पेश किए जाएं।

बताया जा रहा है कि संबंधित स्कूल द्वारा अपने यहां CBSE बोर्ड संचालन किए जाने की जानकारी विभाग तक पहुंची थी। इसी के बाद DEO ने बिना देरी किए कार्रवाई करते हुए सिर्फ दो दिन की समय-सीमा तय कर दी, जिससे स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है।सूत्रों की मानें तो यह कदम सिर्फ एक स्कूल तक सीमित नहीं रह सकता। बिलासपुर विवाद के बाद अब पूरे जिले में ऐसे संस्थानों की जांच तेज हो सकती है, जो नियमों के खिलाफ या बिना वैध मान्यता के संचालन कर रहे हैं।

👉अभिभावकों में बढ़ी चिंता, सवालों की भरमार

इस नोटिस के बाद अभिभावकों के बीच असमंजस और चिंता बढ़ गई है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर स्कूल मान्यता से जुड़े नियमों पर खरा नहीं उतरा, तो बच्चों की पढ़ाई और भविष्य पर क्या असर पड़ेगा?

👉स्कूल प्रबंधन की चुप्पी, सस्पेंस बरकरार

मामले पर फिलहाल स्कूल प्रबंधन ने कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, जिससे स्थिति और भी पेचीदा हो गई है।
बिलासपुर के एक विवाद ने अब कोरबा में शिक्षा व्यवस्था की हकीकत को जांच के दायरे में ला दिया है। आने वाले दिनों में और सख्त कदम उठ सकते हैं।

🫵डीईओ ने इन बिंदुओं पर मांगा जवाब

👉CBSE मान्यता से जुड़े सभी दस्तावेज अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें

👉समय सीमा: 48 घंटे (2 दिन)
लापरवाही या देरी पर सख्त कार्रवाई के संकेत