KORBA : सड़क हादसे में घायल मासूम आराध्या नहीं रही , शोक की लहर …

कोरबा-पाली। कोरबा जिले के पाली थाना अंतर्गत नगर पंचायत पाली के टावर मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। यहां निवासरत परमेश्वर डिक्सेना की 5 वर्षीय पुत्री आराध्या डिक्सेना की शुक्रवार शाम लगभग 7 बजे शिव मंदिर चौक पर स्कूटी और वैन की टक्कर में दर्दनाक मौत हो गई।

घटनास्थल पर गंभीर रूप से घायल आराध्या को CHC पाली में भर्ती कराया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बिलासपुर रेफर किया गया था। उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। आराध्या के निधन की खबर से शोक की लहर दौड़ पड़ी। उसका अंतिम संस्कार आज पाली स्थित मुक्तिधाम में किया गया।