एजेंसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान में युद्ध बहुत जल्द खत्म हो सकता है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सेना दो से तीन हफ्तों में ईरान छोड़ देंगी। वाइट हाउस में तेल-गैस की बढ़ती कीमतों के बारे में हुए सवाल पर ट्रंप ने कहा कि मुझे बस ईरान से निकलना है और हम बहुत जल्द ऐसा करेंगे।

हमारे ईरान से बाहर आते ही तेल-गैस की कीमतें धड़ाम से गिर जाएंगी। 28 फरवरी से शुरू हुए युद्ध में ट्रंप का यह नया दावा है। अभी तक युद्ध खत्म करने पर वह कई बार अलग-अलग बयान दे चुके हैं।
डोनाल्हड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि अमेरिकी सेना की ओर से ईरान पर बहुत जोरदार तरीके से हमले हो रहे हैं। हमने मिसाइल बनाने वाली उनकी बहुत सारी जगहों को तबाह कर दिया है। हम अपना काम खत्म कर रहे हैं और मुझे लगता है कि यह काम पूरा करने में हमें दो हफ्ते या शायद कुछ दिन और लगेंगे। यानी हम जल्दी ही ईरान से बाहर आएंगे।
👉ईरान में हमने अपना काम कर दिया: ट्रंप
डोनालड ट्रंप ने कहा कि ईरान में अब अली खामेनेई नहीं है। हमने पहले ही सत्ता बदल दी है। हमने एक सरकार को हटा दिया और फिर हमने दूसरी सरकार को हटा दिया। अब हमारे पास लोगों का एक ऐसा समूह है, जो बहुत अलग है। हम ऐसे लोगों से निपट रहे हैं जो कहीं ज्यादा तर्कसंगत हैं। ट्रंप ने कहा कि ईरान में हमने जो किया है, वह कमाल है।
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ईरान को कब छोड़ेगा, इस बात से किसी समझौते का कोई लेना-देना नहीं है। ईरान से कोई समझौता करने की जरूरत नहीं है। अमेरिका को जब यह पक्का यकीन हो जाएगा कि ईरानी सरकार सालों तक कोई परमाणु हथियार नहीं बना सकती तो वह ईरान से निकल जाएगा और यह जल्दी ही हो जाएगा।
👉ईरान डील की कोशिश में लगा है: ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा, ‘अमेरिका बेरोकटोक तरीके से ईरान में काम कर रहा है, उसकी सेना सब कुछ बमों से उड़ा दिया है। ईरानी शासन के पास विमान-रोधी सुरक्ष नहीं बची है। वे कोई मुकाबला नहीं कर रहे हैं। वे हम पर गोली भी नहीं चला रहे हैं क्योंकि उनका सारा साजो-सामान पूरी तरह से तबाह हो चुका है।’
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के पास ना तो नौसेना बची है और ना ही सेना। वे तबाह हो चुके हैं और युद्ध बुरी तरह से हार रहे हैं। वे खुद भी ये मान रहे हैं कि वे हार रहे हैं। वे डील करने की भीख मांग रहे हैं। ईरान फिलहाल इस कोशिश में लगा हुआ है कि किसी तरह से अमेरिका से कोई डील कर ली जाए।
👉ट्रम्प की प्रेस वार्ता के अहम प्वाइंट
- अमेरिका बहुत जल्द ईरान से निकल जाएगा। अमेरिका की सैन्य कार्रवाई दो या तीन हफ्तों में खत्म हो सकती है।
- अमेरिका ने वे सभी लक्ष्य हासिल कर लिए हैं जो ईरान के खिलाफ हवाई हमले शुरू करने से पहले तय किए गए थे।
- ईरान की परमाणु हथियार हासिल करने की क्षमता को सीमित करने का मुख्य लक्ष्य हासिल कर लिया गया है।
- ईरान के वरिष्ठ राजनीतिक और सैन्य नेताओं के मारे जाने के बाद वहां सत्ता परिवर्तन पहले ही हो चुका है।
- ईरान के नेता युद्ध खत्म करने के लिए बार-बार अमेरिका के साथ डील करने की भीख मांग रहे हैं।
- अमेरिका अपनी सैन्य कार्रवाई खत्म करेगा, दुनियाभर में तेल-गैस की कीमतें नीचे आ जाएंगी।
