CG : हंसपुर हत्याकांड – पूर्व SDM करुण डहरिया 3 दिन की पुलिस रिमांड पर , साजिशों के खुलासा होने के आसार ……

बलरामपुर । हंसपुर के बहुचर्चित हत्याकांड ने अब बेहद सनसनीखेज मोड़ ले लिया है। इस मामले में पहले से जेल में बंद आरोपी, पूर्व एसडीएम करुण डहरिया को कोर्ट की अनुमति के बाद 3 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब सीधे आमने-सामने बैठाकर पूछताछ कर रही है, जिससे केस में बड़े खुलासों की आहट तेज हो गई है।

सूत्रों के मुताबिक, रिमांड के दौरान करुण डहरिया से घटना वाले दिन की हर गतिविधि खंगाली जा रही है। पुलिस यह जानने की कोशिश में जुटी है कि क्या यह हत्या एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा थी? इसके अलावा संभावित सहयोगियों, मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल्स और डिजिटल सबूतों को जोड़कर पूरी कहानी तैयार की जा रही है।बताया जा रहा है कि जांच एजेंसियों के हाथ पहले ही कई अहम सुराग लग चुके हैं, लेकिन पुख्ता नतीजे तक पहुंचने के लिए आरोपी से सीधे सवाल-जवाब जरूरी था। इसी के चलते पुलिस ने कोर्ट से रिमांड मांगी, जिसे मंजूरी मिलते ही जांच की रफ्तार और तेज हो गई।
अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि इन 3 दिनों की पूछताछ में क्या ऐसे राज सामने आते हैं, जो पूरे हत्याकांड की दिशा ही बदल दें।