CG वेदांता बॉयलर हादसा: कोरबा कनेक्शन ने बढ़ाई जांच की रफ्तार , HEMS कार्पोरेशन व सुरक्षा मानकों पर उठने लगे सवाल …..

सक्ती -कोरबा। औद्योगिक क्षेत्र में हुए चर्चित बॉयलर हादसे ने अब नया मोड़ ले लिया है। वेदांता प्रबंधन से जुड़े इस मामले में कोरबा कनेक्शन सामने आने के बाद जांच की दिशा और तेज हो गई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बॉयलर के मेंटेनेंस की जिम्मेदारी HEMS Corporation (एचईएमएस कार्पोरेशन ) के पास थी, जिससे अब लापरवाही के आरोपों ने जोर पकड़ लिया है।

👉मेंटेनेंस पर सवाल, रिकॉर्ड खंगालने में जुटी जांच टीम

सूत्रों के अनुसार, हादसे के बाद सबसे पहले मेंटेनेंस और सेफ्टी ऑडिट से जुड़े दस्तावेजों की जांच शुरू की गई है। यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि क्या बॉयलर की नियमित तकनीकी जांच समय पर हुई थी या सिर्फ कागजी
औपचारिकताएं पूरी की गई थीं।

👉कोरबा कनेक्शन क्यों अहम?

कोरबा देश के प्रमुख पावर हब में शामिल है, जहां बड़ी संख्या में निजी और सरकारी प्लांट्स में ठेका कंपनियां मेंटेनेंस का काम संभालती हैं। ऐसे में HEMS कॉरपोरेशन का नाम सामने आने से स्थानीय स्तर पर चल रही ठेका व्यवस्था और सुरक्षा मानकों पर भी सवाल उठने लगे हैं।

👉SOP और सुरक्षा प्रोटोकॉल जांच के घेरे में

जांच एजेंसियां इस बात की भी पड़ताल कर रही हैं कि हादसे के वक्त स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) का पालन हुआ या नहीं। अगर इसमें चूक पाई जाती है, तो जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई तय मानी जा रही है।

👉तकनीकी खराबी या लापरवाही?

फिलहाल इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि हादसा महज तकनीकी खराबी का नतीजा था या फिर मेंटेनेंस में हुई किसी बड़ी चूक का परिणाम। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो पाएगी, लेकिन फिलहाल इस कांड ने औद्योगिक सुरक्षा को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सोर्स -न्यूजपॉवरज़ोन डॉट कॉम