नहीं थम रहे विमान हादसे,दिल्ली से ज्यूरिख जाने वाली स्विस एयर की फ्लाइट SWR146 की टेकऑफ के दौरान इंजन फेल,दाईं ओर लैंडिंग गियर के पास आग लगी ,6 यात्री घायल ,मचा हड़कम्प ,जानें मौत से सामना होने के बाद कैसे बाहर निकले 232 यात्री ….

दिल्ली । एयरपोर्ट पर रविवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। दिल्ली से ज्यूरिख जाने वाली स्विस एयर की फ्लाइट SWR146 टेकऑफ के दौरान इंजन फेल होने और आग लगने की वजह से उड़ान रद्द कर दी गई।

विमान के बाएं हिस्से से धुआं उठता देखा गया और दाईं ओर लैंडिंग गियर के पास आग लगने की सूचना मिली। घटना के तुरंत बाद एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई।

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान को टेकऑफ के दौरान रोकना पड़ा और रनवे खाली कराया गया। इस दौरान छह यात्री घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सूत्रों के मुताबिक, हादसा तब हुआ जब विमान के इंजनों में से एक काम करना बंद कर गया और टेकऑफ रोल के दौरान उसमें आग लग गई। क्रू ने तुरंत विमान को रोककर आपातकालीन निकासी की प्रक्रिया शुरू की, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

👉इमरजेंसी घोषित की गई

दिल्ली एयरपोर्ट ने कहा, ‘आज सुबह तड़के, दिल्ली एयरपोर्ट पर रनवे 28/10 पर स्विस इंटरनेशनल एयरलाइंस की फ़्लाइट LX 147 (DEL-ZRH) के संबंध में पूरी तरह से इमरजेंसी घोषित कर दी गई थी। सभी निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल तुरंत लागू किए गए, और यात्रियों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया गया। एयरपोर्ट का कामकाज अप्रभावित रहा।’

👉फ्लाइट के यात्रियों का कैसे हुआ मौत से सामना

एयरबस A330, जो फ्लाइट LX147 के तौर पर उड़ान भरने के लिए पूरी तरह से तैयार थी।
इस फ्लाइट में 232 यात्री (जिनमें चार नवजात बच्चे) और क्रू मेंबर्स सवार थे।
यह विमान देर रात करीब 1:08 बजे रनवे 28 पर तेजी से आगे बढ़ रहा था।
टेकऑफ के लिए पायलट पूरी तरह तैयार थे, तभी विमान में तकनीकी खराबी सामने आई।
इंजन में खराबी फिर आग की लपटें नजर आई, जिसके बाद इमरजेंसी इवेक्यूएशन का फैसला लिया गया
फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, क्रू की ओर से टेकऑफ रद्द किए जाने से पहले विमान 104 नॉट्स की गति तक पहुंच चुका था।
यात्रियों और क्रू को इमरजेंसी स्लाइड का इस्तेमाल करके बाहर निकाला गया।

👉इमरजेंसी एग्जिट के दौरान 6 यात्रियों को आई चोटें

जिस तरह से अफरा-तफरी में फ्लाइट को खाली कराया गया उसमें बाहर निकाले जाने के दौरान छह यात्रियों को चोटें आईं। उन्हें इलाज के लिए मेदांता अस्पताल ले जाया गया। एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, जब तक विमान को वहां से हटाया नहीं जाता, तब तक ये रनवे बंद रहेगा। SWISS एयरलाइंस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि हमें दिल्ली में फ्लाइट LX147 से जुड़ी एक घटना के बारे में पता चला है। इस घटना में शामिल विमान एक Airbus A330 (HB-JHK) है। SWISS ने एक टास्क फोर्स बनाई है।
फ्लाइट में 228 यात्री और क्रू मेंबर्स के साथ 4 शिशु भी थे

एयरलाइंस ने बताया कि विमान में 228 यात्री और 4 शिशु सवार थे। उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद, भारत के स्थानीय समय के अनुसार रात 1 बजे के ठीक बाद, विमान के एक इंजन में कोई समस्या आ गई। क्रू ने टेकऑफ को रोक दिया और हालात का जायजा लेने के बाद, एहतियात के तौर पर विमान को खाली करने का फैसला किया। एयरलाइन ने इस बात की भी पुष्टि की है कि क्रू मेंबर्स को कोई चोट नहीं आई है। छह यात्रियों को अभी मेडिकल सहायता दी जा रही है।

👉एयरलाइंस ने पूरे घटनाक्रम पर क्या कहा

SWISS ने कहा कि प्रभावित यात्रियों के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं। यात्रियों की अभी मदद की जा रही है। हमारी स्थानीय टीमें हमारे यात्रियों के लिए री-बुकिंग या होटल में रहने का इंतजाम करने के लिए जोर-शोर से काम कर रही हैं। उन्हें संपर्क कार्ड दिए गए हैं ताकि यह पक्का हो सके कि हम उनसे भरोसेमंद तरीके से संपर्क कर सकें। ऐसी स्थिति इसमें शामिल सभी लोगों के लिए तनावपूर्ण होती है। हमारी स्थानीय टीमें मौके पर ही हमारे यात्रियों का ध्यान रख रही हैं।

👉मामले की जांच कराएंगे: एयरलाइन

एयरलाइन ने आगे कहा कि इस मामले की जांच की जाएगी। हम यह पूरी तरह से समझने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि इस घटना की वजह क्या थी। SWISS के तकनीकी विशेषज्ञ विमान का मुआयना करने और आगे की कार्रवाई शुरू करने के लिए दिल्ली जाएंगे। साथ ही, हम सभी यात्रियों के लिए आगे की यात्रा के लिए जल्द से जल्द और उचित समाधान खोजने के लिए पूरी लगन से काम कर रहे हैं। हमारे यात्रियों और हमारे क्रू की सुरक्षा हमेशा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।