अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मौजूदगी में हिल्टन होटल में फायरिंग ,संदिध शूटर गिरफ्तार, घटनाक्रम पर PM मोदी ने कही यह बात ….

एजेंसी। हाई-प्रोफाइल डिनर में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस और उनके कैबिनेट के कई शीर्ष सदस्य भी शामिल थे। रिपोर्ट के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप पूरी तरह सुरक्षित हैं। प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि उपराष्ट्रपति और कैबिनेट के अन्य सदस्यों को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

👉 हिरासत में ले लिया गया शूटर

व्हाइट हाउस पूल रिपोर्ट के अनुसार, जैसे ही गोलियों की गूंज सुनाई दी, सुरक्षा एजेंट ‘गोली चली-गोली चली’ चिल्लाते हुए एक्टिव हो गए। होटल के भीतर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, सुरक्षाबलों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्थिति को संभाला। रेडियो संदेशों के जरिए मिली जानकारी के अनुसार, एक संदिग्ध शूटर को हिरासत में ले लिया गया है। फिलहाल फायरिंग के पीछे के मकसद का खुलासा नहीं हो पाया है।

👉घटना से पहले का रहस्यमई विवाद

हैरान कर देने वाली बात यह है कि इस कथित फायरिंग से ठीक एक दिन पहले इसी हिल्टन होटल में एक अजीबोगरीब घटना देखी गई थी। होटल की दीवारों पर प्रोजेक्टर के जरिए डोनाल्ड ट्रंप और विवादित शख्सियत जेफरी एपस्टीन की तस्वीरें और वीडियो क्लिप्स दिखाए गए थे। यह हरकत किसने की और क्या इसका आज की घटना से कोई संबंध है, एजेंसियां इस एंगल पर भी जांच कर रही हैं।

👉डोनाल्ड ट्रंप ठीक हैं, यह जानकर राहत मिली -PM मोदी

इस घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वॉशिंगटन होटल फायरिंग घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह जानकर राहत मिली कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस सुरक्षित हैं। उन्होंने उनकी निरंतर सुरक्षा और भलाई के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की। पीएम मोदी ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है और इसकी स्पष्ट रूप से निंदा की जानी चाहिए।