एजेंसी । Apple iPhone 18 Pro Max और iPhone 18 Pro की पहली सेल आज से शुरू हो गई है। नए iPhone को सबसे पहले खरीदने के लिए दिल्ली से मुंबई, बेंगलुरू और हैदराबाद तक Apple Store के बाहर रात से ही बड़ी संख्या में ग्राहक कतार में नजर आए। कई ग्राहक प्री-बुकिंग और टाइम स्लॉट के साथ पहुंचे, जबकि कुछ लोग बिना बुकिंग के भी फोन खरीदने की उम्मीद में स्टोर पहुंचे।
👉रातभर Apple Store के बाहर खड़े रहे ग्राहक
दिल्ली के साकेत स्थित Select Citywalk Mall में Apple Store के बाहर सुबह भी ग्राहकों की लंबी कतार देखने को मिली। लाइन में खड़े लोगों में नए iPhone को लेकर खासा उत्साह नजर आया।
दिल्ली में iPhone 18 Pro Max खरीदने पहुंचे अजय ने बताया कि उन्होंने iPhone 18 Pro Max 1TB की पहले ही प्री-बुकिंग कर ली है। अब वह अपने स्लॉट का इंतजार कर रहे हैं। अजय ने बताया कि स्टोर के बाहर काफी भीड़ है और वह नए iPhone को सबसे पहले इस्तेमाल करने वाले लोगों में शामिल होना चाहते हैं। फिलहाल उनके पास iPhone 17 Pro है और वह iPhone 18 Pro के नए फीचर्स को लेकर उत्साहित हैं।
👉दिल्ली से मुंबई तक दिखा iPhone का क्रेज
iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की पहली सेल को लेकर देश के कई शहरों में ग्राहकों का उत्साह देखने को मिला। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू और हैदराबाद में Apple Store के बाहर सैकड़ों लोग अपने नंबर और टाइम स्लॉट का इंतजार करते नजर आए। कई ग्राहकों ने पहले ही प्री-बुकिंग कर रखी थी। कंपनी की ओर से उन्हें फोन लेने के लिए निर्धारित टाइम स्लॉट दिया गया है। वहीं, कुछ ग्राहक बिना प्री-बुकिंग के भी स्टोर पहुंचे हैं।
👉iPhone 18 Pro की कीमत कितनी है?
iPhone 18 Pro के 256GB मॉडल की कीमत ₹1,64,999 है। इसके 512GB मॉडल की कीमत ₹1,89,900 और 1TB मॉडल की कीमत ₹2,39,900 है। टॉप मॉडल 2TB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत ₹3,14,900 है।
👉 iPhone 18 Pro Max की कीमत
iPhone 18 Pro Max के 256GB वेरिएंट की कीमत ₹1,79,900 है। 512GB मॉडल की कीमत ₹2,04,900 और 1TB मॉडल की कीमत ₹2,54,900 है। वहीं, 2TB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत ₹3,29,900 है। दोनों मॉडल ब्लैक, सिल्वर, ग्लेसियर और बरंगडी कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं।
👉iPhone 18 Pro पर ₹7 हजार तक का बैंक ऑफर0
पहली सेल के दौरान iPhone 18 Pro सीरीज पर ₹7,000 तक का बैंक ऑफर दिया जा रहा है। यह ऑफर चुनिंदा बैंक कार्ड पर लागू है। इसके अलावा ग्राहकों को No Cost EMI का विकल्प भी मिल रहा है। इस तरह पहली सेल में ग्राहक बैंक ऑफर और उपलब्ध EMI विकल्पों का इस्तेमाल करके नए iPhone की खरीद पर बचत कर सकते हैं।

