KORBA : वनांचल शाउमावि अजगरबहार से निकली प्रतिभा,दसवीं -बारहवीं बोर्ड परीक्षा में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर बनाया रिकार्ड …..

अजगरबहार कोरबा। घने वनांचल और आदिवासी अंचल के बीच स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अजगरबहर ने इस वर्ष 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में ऐतिहासिक एवं उत्कृष्ट परिणाम दर्ज कर पूरे क्षेत्र में शिक्षा की नई मिसाल कायम कर दी है। संसाधनों की कमी और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद यहां के विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन से यह साबित कर दिया कि सच्ची प्रतिभा किसी भी चुनौती को पार कर सकती है।

👉🎯 12वीं में लक्ष्मणिया अव्वल

कई विद्यार्थियों ने लहराया परचम
कक्षा 12वीं में लक्ष्मणिया ने 85% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। रागनी ने 81% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा आरती कंवर ने 77% अंक अर्जित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस कक्षा में कुल 22 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी और 6 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण होकर विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को नई ऊंचाई दी है।

👉 10वीं में भी शानदार उपलब्धि, बुधराज बने टॉपर

कक्षा 10वीं में बुधराज ने 83% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अनिरुद्ध एवं रीना ने 79% अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस कक्षा में 26 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी और 7 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण होकर विद्यालय का नाम रोशन किया।

👩‍🏫 प्राचार्य अनुपमा राजवाड़े के नेतृत्व में बनी सफलता की मिसाल

इस शानदार सफलता के पीछे प्राचार्य श्रीमती अनुपमा राजवाड़े का दूरदर्शी नेतृत्व एवं शिक्षकों का अथक परिश्रम रहा है। विद्यालय में नियमित पढ़ाई के साथ-साथ विशेष कोचिंग, अतिरिक्त अध्ययन सत्र और व्यक्तिगत मार्गदर्शन की व्यवस्था की गई, जिससे विद्यार्थियों को विषयों की गहराई से समझ विकसित करने में मदद मिली।
प्राचार्य श्रीमती राजवाड़े ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों की समर्पण भावना और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि—
“यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और प्रयास निरंतर हों, तो सीमित संसाधन भी सफलता के रास्ते में बाधा नहीं बनते।”

👉 शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों और अभिभावकों ने दी बधाई

विद्यालय के इस गौरवपूर्ण प्रदर्शन पर शिक्षकगण—लखनलाल डहरिया, मानसिंह राठिया, सुभाषचंद्र महतो, गिरधारीलाल यादव, अमरसिंह खुराना, के.बी. निमजा, नेहारानी राठौर, गामता साहू, विजय कुमार ठाकुर, प्रताप सिंह कंवर, हेमंत साहू, कृष्णा दास महंत, प्रमिला एक्का, हनुमान सिंह उर्रे, मंजुलता, नमिता केरकेट्टा, शिवकुमार पटेल, अंजलि तंवर, नीरा, शनिराम, रांगुराम एवं समस्त स्टाफ, साथ ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों एवं गणमान्य नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी सफल विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।