CG : बी-1 में त्रुटि सुधार के नाम पर ग्रामीण से ऐंठे 60 हजार ,ACB के हत्थे चढ़ा तहसील कार्यालय का घूसखोर बाबू ,जनता पूछ रही सवाल,कब लोकसेवकों की नीयत में आएगी सुधार …

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ACB ने छाल तहसील कार्यालय के बाबू को 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। तहसील कार्यालय बाबू बी-1 में त्रुटि सुधार के नाम पर ग्रामीण से पैसे की मांग की थी।

भानुप्रताप पटेल ने इसकी शिकायत ACB में की थी। शिकायत की जांच के बाद ACB ने कार्रवाई की और शुक्रवार को छाल तहसील कार्यालय में दबिश देकर 60 हजार रुपए लेते हुए आरोपी तुलाराम पटेल को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल ACB की टीम मामले की जांच कर रही है।वहीं इस घटना के बाद महकमे में खलबली मची है,वहीं जनता लोकसेवकों के गिरते स्तर पर चिंता जाहिर कर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रही है।