कोरबा । कोरबा पुलिस ने गेवरा और कुसमुंडा खदान क्षेत्रों में सक्रिय डीजल चोरों के संगठित सिंडिकेट पर अब तक का सबसे बड़ा प्रहार किया है। पुलिस ने गैंग के कथित मास्टरमाइंड और शातिर जिलाबदर अपराधी नवीन कश्यप समेत तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बड़ी बात यह है कि नवीन पिछले डेढ़ साल से जिला छोड़कर फरार चल रहा था और पुलिस ने उस पर 10,000 रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था।
इस हाई-प्रोफाइल मामले में पुलिस अब तक कुल 12 आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज चुकी है, जबकि पूर्व में 2500 लीटर चोरी का डीजल भी जब्त किया जा चुका है।
गिरफ्तार आरोपियों की ‘कुंडली’
नवीन कश्यप (उम्र 34 वर्ष): पिता स्व. रामदयाल कश्यप, निवासी- बलगी शांतिनगर, बांकीमोंगरा (गैंग का मास्टरमाइंड)
परमेश्वर सारथी (उम्र 28 वर्ष): पिता जोहनलाल सारथी, निवासी- बलगी शांतिनगर, बांकीमोंगरा
सब्बीर मेमन (उम्र 35 वर्ष): पिता अयूब मेमन, निवासी- गेवरा बस्ती, गांधी चौक, कुसमुंडा
👉चोरी में इस्तेमाल होने वाली 2 लक्जरी स्कॉर्पियो जब्त

गैंग खदानों से डीजल पार करने के लिए कीमती गाड़ियों का इस्तेमाल करता था। पुलिस ने मौके से दो स्कॉर्पियो कारें जब्त की हैं:
स्कॉर्पियो क्रमांक: CG 28 P 6555
स्कॉर्पियो क्रमांक: CG 12 BU 6064
👉जांजगीर में छिपा था इनामी; आधी रात को पुलिस ने घेरा
कैसे हुई गिरफ्तारी:
पुलिस अधीक्षक (SP) सिद्धार्थ तिवारी के कड़े निर्देश और ASP व CSP दर्री के मार्गदर्शन में दीपका पुलिस लगातार इस गिरोह पर नजर रख रही थी। 01 जून 2026 की रात गश्त के दौरान मुखबिर से सटीक इनपुट मिला कि मास्टरमाइंड नवीन कश्यप जांजगीर इलाके में दुबका हुआ है। दीपका पुलिस ने बिना वक्त गंवाए रेड मारी और तीनों को दबोच लिया। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद कोर्ट ने इन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
👉इन धाराओं के तहत नपे आरोपी (F.I.R. डिटेल्स)
थाना दीपका में आरोपियों के खिलाफ दर्जनों गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं:
अपराध क्रमांक 437/2024: धारा 111, 303(2) BNS एवं 3, 7 आवश्यक वस्तु अधिनियम (EC Act)।
अपराध क्रमांक 114/2026: धारा 111, 329(2), 303(2), 338, 336(3), 340, 3(5) BNS।
👉”बाकी बचे चोर भी जल्द होंगे अंदर”
दीपका थानेदार प्रेम साहू का कहना है कि गैंग के कुछ अन्य सदस्य अभी भी फरार हैं जिनकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। चोरी का डीजल खरीदने वाले सफेदपोशों और पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।
