रायपुर/अंबिकापुर । अंबिकापुर में राजस्व अधिकारियों का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। मैनपाट तहसील के नायब तहसीलदार से कथित मारपीट की घटना के विरोध में प्रदेशभर के तहसीलदार और नायब तहसीलदार बुधवार से धरने पर बैठ गए हैं।

हड़ताल के चलते पूरे छत्तीसगढ़ में राजस्व संबंधी कामकाज प्रभावित हो रहा है, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जमीन नामांतरण, सीमांकन और अन्य राजस्व मामलों का काम ठप पड़ गया है।
कृष्ण कुमार लहरे ने कहा कि मंत्री और राजस्व सचिव के साथ हुई बातचीत में कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया। उन्होंने साफ कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा। राजस्व अधिकारियों के आंदोलन को लेकर प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ गई है और सरकार पर जल्द समाधान निकालने का दबाव बढ़ता जा रहा है।
