KORBA : पटाखा फैक्ट्री में लगी आग,करोड़ों के पटाखे जलकर खाक ,धमाकों,आग की लपटों से सिहर उठे राहगीर …

कोरबा -कटघोरा। बुधवार को नगर पालिका कटघोरा में सनसनीखेज रोंगटे खड़े कर देने वाले दृश्य नजर आए । कटघोरा बायपास मार्ग उस समय दहल उठा, जब अचानक एक पटाखा (फटाका) गोदाम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते बारूद के इस ढेर ने ऐसा विकराल रूप धारण किया कि पूरा इलाका थर्रा उठा!


जैसे ही गोदाम से गगनचुंबी लपटें और धमाकों की आवाजें आनी शुरू हुईं, बायपास मार्ग पर गाड़ियों के पहिए थम गए। राहगीरों और आस-पास के लोगों में भगदड़ मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। आँखों के सामने ही लाखों रुपये के पटाखे जलकर राख (खाक) हो गए।धमाकों की गूंज से पूरा कटघोरा इलाका दहल उठा । ​”आसमान में सिर्फ धुआं और बारूद की गंध रह गई । आग इतनी भयानक थी कि दूर-दूर तक इसकी तपिश महसूस की जा रही थी ”। बहरहाल हादसों की स्पष्ट वजह अभी तक पता नहीं चल सका है।