कोरबा। जिले के कटघोरा वन मंडल अतंर्गत एतमा नगर रेंज के पचरा परिसर में 15 हाथियों की दस्तक से हडक़प मच गया । वासिन क्षेत्र से आधी रात को अचानक आए हाथियों की निगरानी तेज कर दी गई है।


पचरा एवं आसपास के गांवों में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सावधान किया जा रहा है। बताया जाता है कि जटगा रेंज के वासिन क्षेत्र में मौजूद 21 हाथियों ने झुंड में से 15 हाथी अलग हुए और जगल के रास्ते पचरा पहुंचने के बाद जंगल में विचरण करने लगे वन विभाग को इसकी जानकारी लगते ही उसके अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे और हाथियों की निगरानी में जुट गए है। उधर जटगा परिसर में 27 तथा वासिन में 6 हाथी अभी भी जमे हुए है। हाथियों ने फिल हाल कोई नुकसान नही पहुंचाया है। फिर भी इसकी संभावना बनी हुई है। इसको देखते हुए विशेष सर्तकता वन विभाग की ओर से बरती जा रही है। वहीं सरगुजा वन मंडल से अचानक केंदई परिसर में पहुंचे लोनर हाथी सिरीआमा में उत्पात मचाते हुए एक ग्रामीणके मकान को ध्वस्त कर दिया । जिससे ग्रामीण को काफी नुकसान उठाना पड़ा लोनर हाथी यहां पर घर को तोडऩे के बाद मदनपुर वन परिसर के पुटा क्षेत्र में पहुंच गया है । और यहां के जगल में विचरण करने लगा है। वन अमला सतर्क हो गया । लोनर की निगरानी करने के साथ परिक्षेत्र सहायक मंगल सिंह नायर के नेतृत्व में वन कर्मियों द्वारा पुटा एवं आसपास के गांवों में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सर्तक किया जा रहा है। उनसे कहा जारहा है कि क्षेत्र में एक खतरनाक लोनर हाथी का आगमन हो गया है। जो उत्पात मचा रहा है अत: वें सावधानी बरते और जंगल की ओर जाए लोनेर से दूरी बनाए रखे।
