CG : एक दर्जन तहसीलदार डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदोन्नत ,नई जिलों में मिली पोस्टिंग,डिप्टी कलेक्टर बनकर दूसरी बार कोरबा आ रहे अभिषेक राठौर …

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक अमले में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए राजस्व विभाग के करीब एक दर्जन तहसीलदारों को डिप्टी कलेक्टर पद पर पदोन्नत किया है।

सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) द्वारा जारी आदेश के अनुसार पदोन्नत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए विभिन्न जिलों में पदस्थापना भी दी गई है। जारी आदेश में बिलासपुर जिले में पदस्थ तहसीलदार अभिषेक राठौर की कोरबा डिप्टी कलेक्टर के रूप में वापसी हो रही है। इससे पहले वे नायब तहसीलदार हरदीबाजार के पद पर सेवाएं दे चुके हैं।