जिस मैच को बताया आखिरी उसी में हिटमैन ने जड़ दी ऐतिहासिक सेंचुरी ,अब करो 2027 वर्ल्ड कप से बाहर ? …

लंदन: टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा ने अपने भविष्य और रिटायरमेंट को लेकर चल रही तमाम मीडिया अटकलों को अपने बल्ले से नेस्तनाबूद कर दिया है। इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे वनडे मुकाबले में रोहित ने तगड़ी पारी खेलते हुए केवल 84 गेंदों में एक धमाकेदार शतक जड़ दिया। हाल ही में आई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि बीसीसीआई चयन समिति और कोच गौतम गंभीर ने 2027 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए रोहित को इस सीरीज के बाद आगे बढ़ने का इशारा कर दिया है लेकिन हिटमैन ने इस दबाव को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया।

👉इंग्लैंड के गेंदबाजों की उड़ाईं धज्जियां

मैदान पर उतरते ही रोहित शर्मा पुराने रंग में नजर आए और उन्होंने इंग्लिश गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा कर रख दीं। अपनी इस शतकीय पारी के दौरान रोहित ने मैदान के चारों ओर शानदार शॉट्स लगाए। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के जड़े। इस आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर उन्होंने न सिर्फ टीम इंडिया को बेहद मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया बल्कि यह भी साबित कर दिया कि उनमें अभी बहुत क्रिकेट बाकी है और वे 2027 वर्ल्ड कप खेलने के लिए तैयार हैं।

👉लॉर्ड्स पर पहला वनडे शतक

रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के निर्णायक तीसरे वनडे में लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर वह कारनामा कर दिखाया जो आज तक कोई भारतीय बल्लेबाज नहीं कर पाया था। रोहित शर्मा लॉर्ड्स के इस प्रतिष्ठित मैदान पर वनडे शतक जड़ने वाले भारत के पहले और एकमात्र बल्लेबाज बन गए हैं। क्रिकेट इतिहास में आज तक कोई भी भारतीय खिलाड़ी लॉर्ड्स के मैदान पर वनडे इंटरनेशनल में शतकीय आंकड़ा नहीं छू सका था लेकिन रोहित ने अपनी इस पारी से इतिहास के पन्नों में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों से दर्ज करा दिया है।

👉ये रिकार्ड भी हिटमैन के नाम

इस ऐतिहासिक शतक के साथ ही रोहित शर्मा ने किसी विदेशी सरजमीं पर सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने का एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अब वह इंग्लैंड की धरती पर सबसे ज्यादा 8 वनडे शतक लगाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने महान सचिन तेंदुलकर के यूएई में बनाए 7 शतकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।