CG : प्रेम का करुण अंत ,प्रेमी की सड़क हादसे में मौत के बाद टूट गई प्रेमिका , फांसी लगा की इहलीला समाप्त ,दोहरी त्रासदी से शोक की लहर …

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सड़क दुर्घटना में अपने प्रेमी की मौत की खबर से आहत 20 वर्षीय युवती ने महज दो दिन बाद अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दोहरी त्रासदी से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

👉प्रेमी की मौत का सदमा नहीं झेल सकी युवती

जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले सड़क हादसे में वीरपाल नामक युवक की मौत हो गई थी। हादसे की सूचना मिलने के बाद उसकी प्रेमिका गहरे मानसिक आघात में चली गई थी। परिजनों के अनुसार, वह लगातार गुमसुम रहने लगी थी और किसी से ठीक से बातचीत भी नहीं कर रही थी। बुधवार को युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

👉पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच

सूचना मिलने पर करंजी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि युवती अपने प्रेमी की सड़क दुर्घटना में हुई मौत से गहरे सदमे में थी। हालांकि, पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।