LPG से लेकर तत्काल टिकट तक ,1 अगस्त से बदल जाएंगे ये 5 बड़े नियम ,बजट पर पड़ेगा सीधा असर …

नई दिल्ली । अगस्त महीने की शुरुआत के साथ ही आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और जेब से जुड़े कई अहम नियम बदलने जा रहे हैं। 1 अगस्त 2026 से LPG सिलेंडर की कीमतों, GST नियमों, रेलवे के तत्काल टिकट, ATF रेट और EPFO सेवाओं में बदलाव देखने को मिल सकता है। इन बदलावों का सीधा असर करोड़ों लोगों पर पड़ेगा।

👉LPG और ATF की नई कीमतें

हर महीने की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां एलपीजी सिलेंडर और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की नई कीमतें जारी करती हैं। जुलाई में 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम घटाए गए थे, जबकि घरेलू 14.2 किलो सिलेंडर की कीमतें स्थिर रहीं। अब 1 अगस्त को नई कीमतों का ऐलान होगा, जिस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

👉तत्काल टिकट बुकिंग के नियम बदल सकते हैं

भारतीय रेलवे तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया में बदलाव की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के अनुसार अब टोकन जारी करने का समय तत्काल टिकट बुकिंग शुरू होने के साथ ही होगा, जिससे रेलवे रिजर्वेशन काउंटरों पर भीड़ कम होगी और यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

👉GST में नया नियम

GST सिस्टम को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए बिल-टू-शिप-टू ट्रांजैक्शन में Ship-To GSTIN देना अनिवार्य किया जा सकता है। इससे ई-इनवॉइस और ई-वे बिल सिस्टम अधिक सटीक और पारदर्शी होगा।

👉EPFO का नया ई-पोर्टल

EPFO ने नया ई-पोर्टल तैयार किया है। इसके जरिए कर्मचारी अपने पुराने या निष्क्रिय PF अकाउंट को खोज सकेंगे और उसमें जमा राशि को अपने एक्टिव UAN में ऑनलाइन ट्रांसफर या सेटल कर पाएंगे।