2 बार की विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज को बड़ा झटका, ODI वर्ल्ड कप 2027 के लिए सीधे क्वालीफाई करना मुश्किल…

खेल। दो बार की विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज को ODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम सीधे वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाएगी और उसे एक बार फिर क्वालिफायर टूर्नामेंट के जरिए मुख्य टूर्नामेंट में जगह बनाने की कोशिश करनी होगी।

यह लगातार तीसरा वर्ल्ड कप चक्र है जब वेस्टइंडीज को सीधे क्वालीफिकेशन से बाहर होना पड़ा है।

वेस्टइंडीज की सीधी क्वालीफिकेशन की उम्मीदों को उस समय बड़ा झटका लगा जब अफगानिस्तान ने आयरलैंड के खिलाफ दूसरे ODI में शानदार जीत दर्ज की। इस नतीजे के साथ कैरेबियाई टीम के लिए सीधे क्वालीफाई करने के बचे हुए गणितीय समीकरण भी खत्म हो गए।

👉रैंकिंग ने बिगाड़ा वेस्टइंडीज का खेल

2027 ODI वर्ल्ड कप के क्वालीफिकेशन नियमों के मुताबिक मेजबान दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे को सीधे प्रवेश मिलेगा। इसके अलावा 30 सितंबर 2026 की कट-ऑफ तारीख तक रैंकिंग में शीर्ष आठ टीमें सीधे वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करेंगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के बाद वेस्टइंडीज रैंकिंग में 73 अंकों के साथ 10वें स्थान पर पहुंच गई। उससे आगे बांग्लादेश 83 अंकों के साथ नौवें और अफगानिस्तान 90 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है। ऐसे में वेस्टइंडीज के लिए टॉप-8 में जगह बनाना मुश्किल हो गया है।

👉2019 में भी खेलना पड़ा था क्वालिफायर

वेस्टइंडीज के लिए यह स्थिति नई नहीं है। 2019 वर्ल्ड कप से पहले भी खराब रैंकिंग के कारण उसे क्वालिफायर टूर्नामेंट का रास्ता अपनाना पड़ा था। हालांकि, तब टीम किसी तरह मुख्य टूर्नामेंट में जगह बनाने में सफल रही थी। इसके बाद 2023 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज की स्थिति और खराब हो गई। जिम्बाब्वे में खेले गए क्वालिफायर के सुपर सिक्स चरण में उसे मेजबान जिम्बाब्वे, नीदरलैंड्स और स्कॉटलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा और टीम इतिहास में पहली बार ODI वर्ल्ड कप के मुख्य टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

👉अफगानिस्तान की जीत ने खत्म की आखिरी उम्मीद

वेस्टइंडीज की नजरें अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच चल रही ODI सीरीज पर टिकी थीं। कैरेबियाई टीम को सीधे क्वालीफाई करने की उम्मीद बनाए रखने के लिए आयरलैंड को पांच मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप करना जरूरी था। पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द होने के बाद वेस्टइंडीज की उम्मीदें और कमजोर हो गईं। इसके बाद दूसरे मैच में अफगानिस्तान ने आयरलैंड को 92 रन से हराकर वेस्टइंडीज की आखिरी उम्मीद भी खत्म कर दी। अफगानिस्तान के लिए राशिद खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 34 रन देकर छह विकेट झटके और आयरलैंड को 207 रन पर समेट दिया।

👉भारत के खिलाफ सीरीज भी नहीं बदल पाएगी तस्वीर

वेस्टइंडीज को सितंबर के अंत और अक्टूबर की शुरुआत में भारत के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू ODI सीरीज खेलनी है। हालांकि, अब इन मैचों में जीत भी टीम को सीधे वर्ल्ड कप क्वालीफिकेशन दिलाने के लिए पर्याप्त नहीं होगी।कभी वनडे क्रिकेट में दबदबा रखने वाली वेस्टइंडीज ने 1975 और 1979 में लगातार दो वर्ल्ड कप खिताब जीते थे। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में 50 ओवर के क्रिकेट में टीम का प्रदर्शन लगातार गिरा है। लगातार तीसरी बार क्वालिफायर खेलने की स्थिति में पहुंचना कैरेबियाई क्रिकेट के लिए एक बड़ी चिंता बन गया है।