CG : कल स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में छत्तीसगढ़ पुलिस के 10 जाबांज अफसर होंगे सम्मानित ,देखें नाम ,इनका होगा सम्मान …

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर देशभर में पुलिस और सुरक्षा बलों के अधिकारियों-कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवाओं के लिए सम्मानित किया जा रहा है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के 10 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सराहनीय सेवा पदक (MSM) से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है।

यह सम्मान अधिकारियों और कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और उल्लेखनीय सेवाओं के लिए प्रदान किया जाएगा। पदक की घोषणा को छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए गौरव का क्षण माना जा रहा है।

👉इन 10 पुलिस अफसरों-कर्मचारियों को मिलेगा सम्मान

गायत्री सिंह- कमांडेंट

ओम प्रकाश शर्मा- कमांडेंट

दीपमाला कश्यप- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक

डॉ. अर्चना झा- अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त

एम.एस. रमा पटेल- डिप्टी कमांडेंट

पिनाकी- निरीक्षक

सविता सिंह परिहार- उप पुलिस अधीक्षक

ब्रजेश कुमार तिवारी- सहायक कमांडेंट

राकेश कुमार सिंह-कंपनी कमांडर

नेहरू लाल- प्लाटून कमांडर

👉पुलिस बल का बढ़ा गौरव

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मिलने वाला यह सम्मान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समर्पण और सेवा भावना को पहचान देने वाला है। सम्मान से छत्तीसगढ़ पुलिस के अन्य जवानों और अधिकारियों को भी बेहतर सेवा के लिए प्रेरणा मिलेगी।