रायपुर। छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है।। 1 दर्जन से ज्यादा अधिकारियों के तबादले हुए हैं। सूची में कार्यक्रम अधिकारी, उप संचालक के नाम शामिल हैं।


- जगरानी एक्का, जिला कार्यक्रम अधिकारी को कार्यक्रम जिला अधिकारी धमतरी से प्रभारी संयुक्त संचालक संचालनालय, महिला एवं बाल विकास के पद पर पदस्थ किया गया है।
- नेरकर, उप संचालक को उप संचालक संचालनालय, महिला एवं बाल विकास से उप संचालक राज्य स्तरीय संसाधन केन्द्र, रायपुर पदस्थ किया गया है।
- चन्द्रबेश सिंह सिसोदिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी को जिला कार्यक्रम अधिकारी बेमेतरा से उप सचालक, संचालनालय, महिला एवं बाल विकास में पदस्थ किया गया है।
- अशोक पांडेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी को जिला कार्यक्रम अधिकारी, गरियाबंद से जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्ग के पद पर पदस्थ किया गया है।
5 .अजय शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी को जिला कार्यक्रम अधिकारी जशपुर से उप संचालक, संचालनालय, महिला एवं बाल विकास के पद पर पदस्थ किया गया है।
- बृजेन्द्र सिंह ठाकुर को जिला कार्यक्रम अधिकारी, राजनांदगांव से प्रभारी सचिव, छ.ग. राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग, रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।
- अवनी बिस्वाल उप संचालक को उप संचालक, राज्य स्तरीय संसाधन केन्द्र, रायपुर से उप संचालक, संचालनालय, महिला एवं बाल विकास के पद पर पदस्थ किया गया है।
- वरूण नागेश, जिला कार्यक्रम अधिकारी को उप संचालक, राज्य स्तरीय केन्द्र रायपुर से जिला कार्यक्रम अधिकारी, गरियाबंद के पद पर पदस्थ किया गया है।
- राजकुमार जाम्बुलकर, जिला कार्यक्रम अधिकारी को जिला अधिकारी दुर्ग से जिला कार्यक्रम अधिकारी, राजनांदगांव के पद पर पदस्थ किया गया है।
- सुधाकर बोदले, जिला कार्यक्रम अधिकारी को जिला कार्यक्रम अधिकारी, सक्ती से उप संचालक, क्षेत्रीय महिला प्रशिक्षण सस्थान, सरगुजा के पद पर पदस्थ किया गया है।
- लुपेन्द्र महिनाग, सहायक संचालक को जिला महिला एवं विकास बाल अधिकारी नारायणपुर से प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी धमतरी के पद पर पदस्थ किया गया है।
12 .ऋतीश कुमार टंडन, सहायक संचालक को जिला महिला व बाल विकास अधिकारी सुकमा से प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी बेमेतरा के पद पर पदस्थ किया गया है।
- अतुल दाण्डेकर, सहायक संचालक को सहायक संचालक, राज्य स्तरीय ससाधन केन्द्र, रारापर से प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी, सक्ती के पद पर पदस्थ किया गया है।
- अनुकूल पांडेय, सहायक संचालक रायपुर को जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, कांकेर से प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी जशपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।
