कोरबा। भारतीय संगीत जगत के महान कलाकारों को श्रद्धांजलि देने के लिए बालकोनगर में 6 सितंबर को ‘स्वरांजलि’ संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

हाउसिंग बोर्ड सामुदायिक भवन, सेक्टर-6 में शाम 7 बजे से होने वाली इस संगीत संध्या में बालको-कोरबा के कलाकार मोहम्मद रफी, किशोर कुमार, मुकेश, लता मंगेशकर और आशा भोसले के सदाबहार गीत प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता तालमणि मोरध्वज वैष्णव करेंगे। वहीं नगर पालिक निगम कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
कार्यक्रम में डॉ. राजीव सिंह, हितानंद अग्रवाल, डॉ. विवेक सिन्हा, तरुण राठौर और सत्येन्द्र दुबे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। आयोजन समिति ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
