कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य व पत्रकार संजीत सिन्हा की पूज्य माताजी श्रीमती शांति देवी (78 वर्ष) का रविवार को बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे स्व. नकुलेश्वर प्रसाद की धर्मपत्नी थीं तथा अपने पीछे चार पुत्रों व एक पुत्री समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।

उनकी अंतिम यात्रा कल सोमवार (07 सितंबर 2026) को दोपहर 1:00 बजे उनके निज निवास ‘शांति निवास’, टी.पी. नगर (एस.बी.आई. मेन ब्रांच के पास) से प्रस्थान करेगी, और दोपहर 2:00 बजे पोड़ीबहार मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। कोरबा प्रेस क्लब ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए गहरा शोक व्यक्त किया है।
