CG : संदीप पांडे होंगे बिलासपुर के प्रभारी DEO,रामेश्वर जायसवाल जांजगीर-चाम्पा के DMC बनाए गए, 13 प्राचार्यों का हुआ तबादला,8 को DEO की कमान,देखें स्थानांतरण आदेश …

हसदेव एक्सप्रेस न्यूज रायपुर-बिलासपुर-कोरबा । शिक्षा विभाग ने मंगलवार को बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए 13 प्राचार्यों का नवीन स्थानांतरण आदेश जारी किया है। इनमें से 8 को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर पदस्थ किया गया है । कोरबा जिले के करतला विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के पद पर उत्कृष्ट सेवाएं दे रहे वरिष्ठ प्राचार्य संदीप पांडेय प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जिला -बिलासपुर के पद पर पदस्थ किए गए हैं। प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जिला- बिलासपुर के पद पर पदस्थ प्राचार्य रामेश्वर जायसवाल को प्रतिनियुक्ति पर लेते हुए जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा,जिला -जांजगीर चाम्पा के पद पर पदस्थ किया गया है।

देखें आदेश 👇