रायपुर । छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भर्ती प्रक्रिया को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। सरकार ने तृतीय और चतुर्थ * श्रेणी के पदों पर सीधी भर्ती के नियमों में संशोधन किया है। नई व्यवस्था में पदों को उनकी शेक्षणिक योग्यता के आधार पर सात अलग-अलग समूहों में बांटा गया है। नई * व्यवस्था का सबसे अहम प्रावधान यह है कि सीधी भर्ती के इन पदों के लिए छत्तीसगढ़ का स्थानीय निवासी होना अनिवार्य होगा। ऐसे में दूसरे राज्यों से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह बदलाव महत्वपूर्ण गाना जा रहा है।
सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को शैक्षणिक योग्यता के आधार पर व्यवस्थित किया है। इसमें इंजीनियरिंग, स्नातक-स्नातकोत्तर, शिक्षा, वर्दीधारी सेवा, स्वास्थ्य, हायर सेकेंडरी ओर चतुर्थ श्रेणी स्तर के पद शामिल हैं। सरकार के मुताबिक, इन समूहों का निर्धारण वेतनमान के आधार पर नहीं, बल्कि भर्ती के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर किया गया है। नई व्यवस्था में सामान्य प्रकृति के पदों के लिए कॉमन परीक्षा आयोजित की जा सकेगी। वहीं तकनीकी पदों के लिए विभाग की जरूरत के अनुसारबबर अलग परीक्षा लेने का प्रावधान रहेगा। इससे अभ्यर्थियों को जिस पद के लिए आवेदन करना है, उसकी निर्धारित शेक्षणिक ओर तकनीकी योग्यता के मुताबिक तैयारी करनी होगी।
👉उप अभियंता के लिए डिप्लोमा या BE-BTech

तकनीकी पदों में उप अभियंता के लिए संबंधित शाखा में तीन वर्षीय डिप्लोमा या BE/BTech की योग्यता जरूरी होगी। वहीं श्रम निरीक्षक, खाद्य निरीक्षक और सहकारिता निरीक्षक जैसे पदों के लिए स्नातक होना अनिवार्य किया गया है। सहायक ग्रेड-3 ओर डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों के लिए स्नातक के साथ कंप्यूटर डिप्लोमा और टाइपिंग परीक्षा पास करना जरूरी होगा। यानी इन पदों की तैयारी कर रहे युवाओं को लिखित परीक्षा के साथ कंप्यूटर और टाइपिंग की तैयारी भी करनी होगी।
👉पुलिस, जेल, वन और आबकारी में फिजिकल टेस्ट
पुलिस, जेल, वन, आबकारी और परिवहन विभाग के कई वर्दीधारी पदों के लिए 12वीं पास योग्यता रखी गई है। इन पदों पर लिखित परीक्षा के साथ शारीरिक परीक्षा भी होगी। वहीं पटवारी और हॉस्टल वार्डन जैसे पदों के लिए 12वीं के साथ कंप्यूटर डिप्लोमा जरूरी होगा। भृत्य, चौकीदार, माली और वार्ड बॉय जैडी चतुर्थ श्रेणी के पदों के लिए 10वीं पाठा योग्यता रखी गई है। इराठी इन पदों के लिए पात्र अभ्यर्थियों का दायरा उपष्ट होगा और आवेदन करते समय उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार पद का चयन कर सकेंगे।
👉युवाओं के लिए क्या है सबसे अहम बदलाव
नई भर्ती व्यवस्था में अभ्यर्थियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात स्थानीय निवासी की अनिवार्यता है। इसके अलावा अब आवेदन से पहले पद की शैक्षणिक योग्यता, कंप्यूटर या टाइपिंग की जरुरत और फिजिकल टेस्ट जैसी शर्तों को ध्यान से देखना होगा। यानी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को अब केवल सामान्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी पर निर्भर रहने के बजाय पदवार योग्यता ओट चयन प्रक्रिया को समझकर तैयारी करनी होगी। नई व्यवस्था से भर्ती प्रक्रिया को अलग-अलग शेक्षणिक स्तर के अनुसार व्यवस्थित करने की कोशिश की गई है। हालांकि, प्रत्येक भर्ती के लिए जारी होने वाला आधिकारिक विज्ञापन ही अंतिम पात्रता, आयु सीमा, आरक्षण और अन्य शर्तों की पुष्टि करेगा।
