CG : न्यायधानी के डीईओ संदीप पांडे ने किया पदभार ग्रहण, शिक्षकों ने किया अभिनंदन …

हसदेव एक्सप्रेस न्यूज बिलासपुर । न्यायधानी बिलासपुर जिले के नए जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर पदस्थ किए गए श्री संदीप पांडेय ने विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया है।

पदभार ग्रहण उपरांत बिलासपुर ब्रजेश स्कूल के प्राचार्य श्री एस. एल. शुक्ला,श्री
सुशील तिवारी प्रधान पाठक, मा. शा. पोलमी, श्रीमती आरती राय एवं अन्य कार्यालयीन कर्मचारियों ने श्री पांडेय को पुष्प गुच्छ बुके भेंट कर हार्दिक अभिनंदन किया। मिठाई खिलाकर महती जिम्मेदारी की शुभकामनाएं दी । नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी श्री पांडे ने सभी का अभिनंदन पर आभार जताते हुए जिले की शिक्षा गुणवत्ता को और बेहतर प्रभावी बनाने की दिशा में आपसी समन्वय से कार्य करने की बात कही।