रायपुर। छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन का काम करने वाले ठेकेदार विगत 3 वर्षों से परेशान हैं।आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहे इन ठेकेदारों ने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा है कि किसी भी सरकार में ऐसा पहली बार हो रहा है जब 3 साल से उनका भुगतान अटका हो।लगभग 5000 करोड रुपए का भुगतान पूरे प्रदेश में रुका हुआ है।


छत्तीसगढ़ कांट्रेक्टर्स एसोसियेशन के प्रदेश अध्यक्ष बीरेश शुक्ला ने कहा है कि अपनी राशि प्राप्त करने के लिए ठेकेदारों के द्वारा तमाम तरह के विरोध प्रदर्शन किए गए। नेताओं से लेकर मंत्रियों, अधिकारियों से कई बार चर्चाएं हुई लेकिन नतीजा शून्य रहा। अब 27 अक्टूबर को राजधानी रायपुर में जल जीवन मिशन के ठेकेदारों के द्वारा कटोरा लेकर विभिन्न चौक-चौराहों पर भीख मांग कर प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने समस्त ठेकेदारों से इस प्रदर्शन में शामिल होने कहा है।
