रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। वर्ष 2002 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. रोहित यादव और डॉ. कमलप्रीत सिंह को प्रमुख सचिव वेतनमान में पदोन्नत किया गया है। इस संबंध में शासन की ओर से आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।


जारी आदेश के अनुसार, पदोन्नति के बाद डॉ. रोहित यादव को वित्त विभाग के प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा उन्हें जनसंपर्क विभाग के प्रमुख सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। साथ ही वे पेंशन निराकरण समिति के अध्यक्ष की भूमिका भी निभाएंगे। वहीं, डॉ. कमलप्रीत सिंह को स्कूल शिक्षा विभाग का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है। दोनों अधिकारियों की पदोन्नति को राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।
