बीजापुर बीजापुर नक्सली हमले में माओवादियों के DKSZC के प्रवक्ता विकल्प ने प्रेस नोट जारी किया है। प्रेस नोट में मुठभेड़ में 4 माओवादियों के मारे जाने की बात को स्वीकार किया है।
हमले में 24 जवानों को मारने का दावा भी किया है।माओवादियों ने पुलिस पर 2020 से अब तक 150 ग्रामीणों की हत्या का आरोप भी लगाया है।


मुठभेड़ से पहले जीरा गांव में ग्रामीण माड़वी सुखलाल की हत्या का पुलिस पर लगाया आरोप है।
माओवादी नेता ने मारे गए चारों नक्सलियों की नाम समेत फ़ोटो और लूटे गए हथियारों की तस्वीर जारी किया है।
नक्सली नेता ने दुबारा आज फोन कर दी जवान के सुरक्षित होने की जानकारी भी दी है। माओवादी नेता ने कहा–बहुत जल्द ही जवान को किया जाएगा रिहा,पर पुलिस इस मामले में कोई षणयंत्र न रचे।