छत्तीसगढ़: 455 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली ले जा रहे थे बेचने

कवर्धा। पुलिस ने गांजे की बड़ी खेप के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। दरअसल चिल्फी के थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली की रायपुर की ओर से गांजा की बड़ी खेप आने वाली है। उन्होंने चिल्फ़ी थाना व पौड़ी चौकी की संयुक्त टीम गठित कर मध्यप्रदेश में निकलने वाले स्थानों में नाकाबंदी लगाई। थाना प्रभारी को एक अन्य मुखबिर से सूचना मिली की बताए गए हुलिया का 12 चक्का ट्रक चिल्फ़ी नेशनल हाइवे पर रायपुर जबलपुर मुख्य मार्ग पर जबलपुर की ओर जा रहा है,जिसकी गतिविधि संदिग्ध है। बेरिकेटिंग में पुलिस टीम ने संदिग्ध ट्रक को रुकवाया और तलाशी ली। तलाशी में ट्रक के केबिन के डाला में छुपाकर रखे कुल 455 किलो ग्राम गांजा मिला। आरोपी उमाकांत परधानी उम्र 35 वर्ष निवासी रायगढ़ा ओडिसा, वाहन चालक बिजय कुमार उम्र 25 वर्ष, सहचालक हेमराज कुशवाहा को गिरफ्तार किया। गांजे की कीमत 45 लाख 50 हजार रूपए बताई जा रही है। घटना में प्रयुक्त बारह चक्का वाहन कीमती पच्चीस लाख को जब्त किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है। आरोपियों से पूछताछ करने पर बताया कि गांजा को दिल्ली के विभिन्न स्थानों में बेचने के लिए ले जा रहे थे।