दुनियां में कई तरह चीजें ऐसी हैं जिन पर विश्वास कर पाना बहुत ही मुश्किल है। क्योंकि यह बहुत ही अनमोल होती है। जैसे यह लकड़ी जो अविश्वसनीय रूप से काफी महंगी हैं और बेहद ही दुर्लभ है। चंदन की लकड़कियां महंगी होती है, जिसकी कीमत पांच से छह हजार रुपये प्रति किलो तक होती है। लेकिन दुनिया इससे भी महंगी लकड़ी है जो आसानी नहीं मिलती है। इस लकड़ी का नाम है अफ्रीकी ब्लैकवुड।
बता दें कि यह धरती पर मौजूद सबसे महंगी सामग्रियों में से एक है। जिसकी महज एक किलोग्राम की कीमत आठ हजार पाउंड यानी सात लाख रुपये से भी ज्यादा है। यह बहुत ही कम धरती पर पनपती है।
यही कारण है कि यह लकड़ी इतनी महंगी और इतने में तो एक अच्छी खासी लग्जरी जिंदगी जी सकते हैं। अफ्रीकी ब्लैकवुड पेड़ अन्य पेड़ की तुलना में धरती पर बेहद कम और दुर्लभ होते हैं। इस पेड़ की ऊंचाई लगभग 25-40 फीट होती है जो कि सिर्फ अफ्रीकी मध्य और दक्षिणी अफ्रीका के 26 देशों में पाए जाते हैं। वैज्ञानिकों ने बताया कि यह पेड़ सूखे स्थानों पर ही उगते हैं।
हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि ब्लैकवुड पेड़ को पूरी तरह तैयार होने में लगभग 60 साल लगते हैं। केन्या और तंजानिया जैसे देशों में इसके लकड़ी की अवैध तस्करी की जाती है। यह कारण है कि इस ब्लैकवुड पेड़ को विकसित होने से पहले ही लोग लालच में आकर इसे काट लेते हैं। अफ्रीकी ब्लैकवुड की लकड़ी का ज्यादातर इस्तेमाल शहनाई, बांसुरी और गिटार और वाद्ययंत्र बनाने के काम लिया जाता है। इसके बने फर्नीचर बहुत ही मजबूत होते हैं।