कोरबा। कोरबा शहर की बुधवार की सुबह दो घंटे के लिए बिजली बंद रहेगी। कल सुबह 6 से आठ तक विद्युत आपूर्ति बंद रहने से उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए पहले से ही वितरण विभाग के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दे दी है। जिससे होने वाली असुविधा से बचने के लिए उपभोक्ता अल्टरनेट व्यस्था कर सकें।
आपको बताते चले कि इन दिनों पॉवर प्लांट में लगे एक ट्रांसफार्मर खराब हो चुका है। जिससे विकल्प के तौर पर दूसरे ट्रांसफार्मर से लाइन चालू कर पॉवर सप्लाई शहर के उपभोक्ताओं को दी जा रही। इस ट्रांसफार्मर में भी आश्यकता से अधिक लोड होने की वजह से केबल में खराबी आ गई है। समय रहते इसे चेंज नहीं किया गया तो कभी पावर कट हो सकता है। इसे देखते हुए बुधवार की सुबह दो घंटे के शहर की पॉवर सप्लाई बंद कर मेन्टेन्स किया जायेगा।
इस संबंध में कार्यपालन अभियंता नवीन राठी ने बताया कि शहर में लाइन व्यवस्था सुचारू रूप से जारी रखने के लिए बुधवार की सुबह 6 बजे से 8 बजे तक132/33 के वी 100mw उपकेन्द्र कोरबा के सम्पूर्ण पोडिमार एवं तुलसीनगर जोन में आने वाले समस्त क्षेत्र का बिजली आपूर्ति बंद रहेगा । समय अनुसार समय मे परिवर्तन किया जाएगा।