कोरबा। अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे संख्या 130बी में हुए हादसे एक बार फिर सड़क लाल हो गया है। स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बाइक स्वर की की मौके परे ही मौत हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस यहां पहुंची। मृतक की पहचान करने के साथ उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मर्ग कायम करने के साथ अगली कार्यवाही की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक बांगो पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरसिया गांव में यह घटना आज सुबह 5 बजे होने की जानकारी मिली। इस घटना में 33 वर्षीय फूलसिंह उइके पिता धरमू सिंह उइके निवासी बांधापारा गौरछापर की सांसें उखड़ गई। हाइवे से आवाजाही कर रही एक स्कार्पियो ने उइके को अपनी चपेट में लिया जो हाइवे के किनारे पैदल चल रहा था। बताया गया कि मृतक एक दिन पहले अपने ससुराल झलिया गया हुआ था और आज सुबह अपने गांव के लिए पैदल लौट रहा था। अपने गांव पहुंचने से पहले ही हादसा हुआ और उसमें उइके की मौत हो गई। आबादी वाले गांव में हाइवे पर हुई हादसे के दौरान उस वक्त चहल-पहल थी। इस दौरान एक-दो लोगों ने मौके के वीडियो बनाए और पुलिस को सूचित किया। मौके पर कुछ घंटे बाद बांगो पुलिस पहुंची और जरूरी जानकारी हासिल करने के साथ औपचारिकताओं को पूरा किया।
बिना स्पीड गवर्नर के दौड़ रहे वाहन
सभी वाहनों में निश्चित समय सीमा पर स्पीड गवर्नर और जीपीएस लगाने के निर्देश सुप्रीम कोर्ट ने राज्य को दिए थे। कोरबा जिले में अंतिम अवधि तक इस दिशा में शत्-प्रतिशत काम नहीं हो सका। जिस तरह से हादसे हो रहे हैं उसे देखकर लगता है कि कहीं ना कहीं मामले में गोलमाल है।