कोरबा । पूर्वांचलवासियों का परंपरागत एवं प्रमुख सूर्योपासना का पर्व छठ बुधवार को ऊर्जाधानी में धूमधाम से मनाया गया। जिले के तमाम छठघाटों पर पूर्वांचलवासियों का रेला उमड़ा रहा और पूरे विधि-विधान के साथ अस्ताचलगामी सूर्यदेवता को नमन कर उन्हें अर्ध्य अर्पित किया गया। पूर्वांचल के इस पर्व के रंग में कोरबा कलेक्टर श्रीमती रानू साहू भी रम गईं।
उन्होंने ढेंगुरनाला छठ घाट पर पहुंचकर छठ मईया की पूर्ण भक्तिभाव से श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की और सूर्य देवता को अर्ध्य भी अर्पित किया। उन्होंने इस दौरान ज़िलेवासियो के लिए सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की प्रार्थना की। श्रीमती साहू ने व्रतियों से भी बात कर उन्हें पर्व की शुभकामनाएं दी।उन्होंने कहा कि छठी मईया आप सभी की जिंदगी सारी मुश्किलों को दूर करे। आप सभी माताजी की आशीर्वाद से उत्तरोत्तर उन्नति करें।क्लेक्टर को अपने बीच पाकर समाज के लोग अत्यंत हर्षित हुए।इस दौरान पूर्वांचल विकास समिति के संरक्षक कमलेश यादव, अशोक तिवारी भी उपस्थित रहे और पर्व के संबंध में कलेक्टर को जानकारी दी।