एक-एक लाख के इनामी 3 नक्सलियों ने किया सरेंडर, हत्या, लूट, आगजनी जैसी बड़ी वारदातों में थे शामिल

नक्सली मलंगीर एरिया और कटेकल्याण एरिया में लम्बे समय से सक्रिय थे। पढ़िए पूरी खबर-

दंतेवाड़ा। लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर एक-एक लाख के 3 ईनामी नक्सलियों ने दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव के समक्ष सरेंडर कर दिया। जानकारी के मुताबिक समर्पित नक्सली मलंगीर एरिया और कटेकल्याण एरिया में लम्बे समय से सक्रिय थे। इन तीनों पर हत्या, लूट, आगजनी, पुलिस पर हमले जैसी बड़ी वारदात में शामिल का आरोप है। एसपी के समक्ष मलांगेर कमेटी के जबेली पंचायत में सक्रिय माओवादी डीएकेएमएस अध्यक्ष नंदाराम सोड़ी, टेटम पंचायत जनताना सरकार अध्यक्ष जटेल मड़काम, जीएनएन अध्यक्ष रंजिश मुचाकी ने आत्मसमर्पण किया है। सभी नक्सलियों को दंतेवाड़ा एसपी ने 10-10हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी। बता दें लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 55 ईनामी नक्सली सहित 202 नक्सलियों ने सरेंडर किया है।