मुंगेली में कांग्रेस का राज ,11 पार्षद वाली भाजपा को मिली मात ,10 पार्षद वाली कांग्रेस ने किया करामात,हेमेंद्र बने नपा अध्यक्ष

मुंगेली। एक और शहर सरकार की चाबी कांग्रेस ने भाजपा से छीन ली है। मुंगेली नगर पालिका में 11 पार्षद होने के बावजूद भाजपा हार गई। 10 पार्षदों के साथ कांग्रेस ने 13 मत हासिल किए और अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया। कांग्रेस के हेमेन्द्र गोस्वामी नगर पालिका अध्यक्ष चुन लिए गए।

कई दिनों से चल रही गहमा गहमी और तनावभरे माहौल के बीच मतदान के बाद कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में 13 तो भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में महज 5 वोट निकले। 3 मत रिजेक्ट कर दिए गए। सालों बाद मुंगेली में मिली जीत के बाद कांग्रेसियों का उत्साह चरम पर है। बहुमत के बावजूद मिली हार से भाजपाई निराश दिखे।