ब्रेकिंग : त्यौहार बदला मातम में, छठ घाट पर अपराधियों ने 5 लोगों पर बरसाई गोलियां…तीन लोगों की हालत गंभीर

बिहार: लोक आस्था का महापर्व छठ का आज तीसरा दिन है। आज के छठ व्रती डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देते है। इसी दौरान छपरा जिले में छठ घाट पर बदमाशों पांच लोगों को गोली मार दिया। बता दें कि तीन लोगो की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना मांझी के मुबारकपुर की है। मिली जानकारी के अनुसार, जेल से छूटे एक अपराधी ने छठ घाट पर अचानक पांच लोगों को गोली मार दी। आनन फानन में जख्मी लोगों को पास के अस्पताल में रेफर किया गया।

मौके पर घटना स्थल छठ घाट प​हुंची पुलिस ने मामले की जांच में जुटी। बताया जा रहा है कि अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद वहां से फरार हो गया। घटना के बाद छठ घाट में तनाव का माहौल बन गया। फिलहाल पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है। लेकिन इस बात का अभी तक पता नही चला है कि अपराधियों ने गोली क्यों मारी। बता दें कि घाट पर लोगों के बीच डर का माहौल बना हुआ है। बता दें कि बिहार में नवरात्रि और छठ पर्व के दौरान कभी अपराधिक घटनाएं नही हुई है।