अरण्य के ‘ रण ‘पर पर सीएम बघेल के बोल -कहा सिंहदेव नहीं चाहते तो पेड़ क्या डगाल तक नहीं कटेगी,गोली चलाने वालों पर ही गोली चल जाएगी

रायपुर। हसदेव अरण्य का मसला स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के पहली गोली खाने वाले बयान के बाद गरमाया हुआ है। अब इसे लेकर सीएम भूपेश बघेल ने कहा है कि टीएस सिंहदेव नहीं चाहते हैं तो हसदेव अरण्य में पेड़ क्या डगाल तक नहीं कटेगी। गोली चलाने की नौबत नहीं आएगी। गोली चलाने वाले पर ही गोली चल जाएगी।

सीएम ने कहा- भाजपा इसमें दोहरा चरित्र अपना रही है। भाजपा के नेताओ को केंद्र सरकार का विरोध करना चाहिए। कोल खनन की अनुमति केंद्र सरकार देती है। वन, पर्यावरण की सारी अनुमति केंद्र सरकार ने ही दी है। खदान आवंटन का काम केंद्र सरकार का है। भाजपा को केन्द्र सरकार के समक्ष विरोध करना चाहिए। सीएम ने कहा कि, भाजपा नेताओं को विरोध दिल्ली जाकर चाहिए। हालांकि आज इस मसले पर सुबह से ही बयानबाजियों का दौर चल रहा है। सबसे पहले पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने श्री सिंहदेव के स्टैंड का समर्थन किया। फिर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने इस पूरे मसले पर गेंद केंद्र के पाले में डालने की कोशिश की। फिर भाजपा ने भी आज इस मसले पर अपना स्टैंड क्लीयर कर दिया। और अब सीएम अपने पिछले बयानों के विपरीत बोले।