रहने जीवन भर निरोग रोजाना करें योग-ताम्रकार

हसदेव एक्सप्रेस न्यूज कोरबा । शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था पोडी़ उपरोड़ा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर संस्था में योगाभ्यास व योग के महत्व बताए गए।

संस्था के प्राचार्य सुरेंद्र कुमार ताम्रकार, प्रशिक्षण अधिकारी छत्रपाल सिंह कंवर, वंदना सिंह, बबीता, वैशाली महंत, और प्रशिक्षणार्थियों की उपस्थिति में योगाभ्यास कराया गया। प्राचार्य श्री ताम्रकार ने योग के लाभ और महत्व के बारे में जानकारी दी।


उन्होंने बताया कि वर्तमान जीवनशैली में योग का महत्व अत्यधिक बढ़ गया है।स्वस्थ रहने योग को हम सभी को अपने दिनचर्या में शामिल करना होगा। योग का असर न केवल हमारे स्वास्थ्य पर वरन मनः स्थिति पर भी पड़ता है। इसीलिए अपने व्यस्तम दिनचर्या के बीच योग के लिए अनिवार्य रूप से समय निकालना चाहिए।