उत्तर प्रदेश । शादी कर दूल्हे के परिवार को ठगी का शिकार बनाने वाली दुल्हन का एक और मामला सामने आया है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के गोंडा का है। यहां दुल्हे संग सात फेरे लेने के बाद दुल्हन घर से गहने लेकर फरार हो गई। दुल्हन ने शादी के समय अपने प्रेमी को वहां पर आमंत्रित किया था। सात फेरे जैसे ही खत्म हुए दुल्हन अपने प्रेमी संग गहने लेकर भग गई।
बताया जा रहा है कि बलरामपुर से बारात गुरुवार की रात आई थी। बारातियों का स्वागत भी हुआ और पूरी रात वैवाहिक रस्म भी। सारी रस्में हंसी खुशी पूरी भी हुई। दुल्हन ने भी सभी रस्म में हंसी-खुशी हिस्सा लिया। लेकिन सुबह लड़की के पिता ने बताया कि उनकी बेटी सारे गहने लेकर कहीं भाग गई। इस बात को सुनते ही दूल्हा और उनके परिवार वाले शॉक्ड रह गए।
दूल्हे ने बरातियों के संग कई घंटों तक दुल्हन के वापस लौटने का इंतजार भी किया। लेकिन जब वह नहीं आई तो उन्होंने इस मामले की जानकारी पास के थाने को दी। दूल्हे व उसके बड़े भाई ने बताया कि यह शादी 26 अप्रैल को होनी थी, लेकिन कोरोना के कारण टल गई थी। कोरोना के बाद शादी नवंबर में तय की गई, जहां दूल्हे को दुल्हन ने धोखा दिया और शादी कर भाग गई।
इससे पहले अत्तर प्रदेश से दुल्हन के भागने की एक और खबर सामने आई थी। दरअसल, फरेरा की रहने वाले दो सगे भाइयों का रिश्ता परिचित बिचौलिया ने सोनभद्र की दो सगी बहनों के साथ तय किया था। दुल्हनों के भाई ने शादी के बदले एक लाख रुपये लिए। बरात सोनभद्र जाने की जगह दुल्हनों को गुरुवार को लड़के वालों ने गांव में बुलवा लिया। गुरुवार की रात को 11 बजे शादी की रस्में पूरी हो गईं। रात करीब एक बजे दोनों दुल्हनें वहां से भाग गई।