माता के इस मंदिर में जंगल से पूजा करने आते हैं भालू..!

महासमुंद (बागबहरा)। माता चंडी का यह मंदिर महासमुंद जिले (छत्तीसगढ़) के बागबहरा में है , जिस तरह इंसान पूजा और दैवी शक्ति पर भरोसा रखते हैं। ठीक उसी तरह जानवर भी पूजा करते है। आज हम आपको माता चंडी के एक ऐसे ही मंदिर के बारे में बताने वाले हैं जहां बड़ी आस्था से भालू आते हैं पूजा करने और प्रसाद लेकर चले जाते हैं !

हैरान करने वाली बात यह है की इन भालुओं ने कभी किसी को नुकसान नही पहुँचाया है।कहतें है इस मंदिर में देवी मां की मूर्ति खुद प्रकट हुई थी। उसके बाद यहां पर तांत्रिक अपनी योग साधना के लिए आया करते थे। तकरीबन डेढ़ सौ साल पुराना यह मंदिर आज भी लोगों में आस्था का एक प्रमुख केंद्र बना हुआ है और स्थानीय लोग मानते हैं इन भालुओं पर देवी माँ की कृपा है। फ़िलहाल आज भी इस तरह की घटना इंसान को जरूर सोचने पर मजबूर कर देती है।
प्रेम से बोलो जय माता दी जय माता चंडी..!