हसदेव एक्सप्रेस न्यूज कोरबा। छत्तीसगढ़ गोंडवाना महासभा जिला कोरबा के गोंड समाज का शनिवार को एस बी एस कॉलोनी स्थित बूढ़ा देव स्थल में प्रदेश महासचिव इंजीनियर तरुण नेताम के मुख्य आतिथ्य एवं श्रीमती किरण मरकाम ,राधेश्याम नेताम ,डी एल मरावी ,एवं के आर राज की उपस्थिति में नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया । जिसमें श्रीमती जे बी करपे छत्तीसगढ़ गोंडवाना महासभा जिला कोरबा के गोंड समाज का जिला अध्यक्ष मनोनित की गई हैं ।

दिलेश्वर मरावी कार्यकारिणी के जिला अध्यक्ष चुने गए हैं। ज्योति जगत उपाध्यक्ष ,पुनिराम सिदार महासचिव ,डी एस सिन्द्राम संयुक्त सचिव ,कोषाध्यक्ष छेदूराम सिदार ,महिला प्रकोष्ठ अध्य्क्ष श्रीमती हेमा मारिया ,महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती सुभद्रा सिन्द्राम मनोनीत की गई हैं। कार्यक्रम में के एस सिदार ,गोविंद सिंह ध्रुव ,सीताराम उइके ,पी आर सिदार ,गेंद लाल सिदार ,संघर्ष पोर्ते चेतन मांडवी ,संतोष मरकाम ,श्रीमती सरोज मांडवी ,श्रीमती लता मांडवी ,श्रीमती अम्बिका ठाकुर ,श्रीमती सुनीता टेकाम ,श्रीमती सेवती नेताम ,श्रीमती शशि सिदार ,श्रीमती निमा टेकाम ,श्रीमती रुक्मणी मरकाम ,श्रीमती सुशीला पोर्ते ,श्रीमती सरोज देवी मरकाम उपस्थित रहीं। मनोनीत पदाधिकारियों ने समाज हित में सौंपे गए हर कार्य दायित्व पूरी निष्ठा लगन एवं संजीदगी से करने का संकल्प लिया।