कोरबा। बुधवार शाम को खरमाेरा इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित शिवा इंडस्ट्रीज नामक कैमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। तेज हवाओं के बीच आग के उठे भीषण गुब्बार से हड़कम्प मच गया। फैक्ट्री संचालक की सतर्कता एवं सूचना पर महज 10 मिनट के भीतर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया। घटना का सुखद पहलू यह रहा कि किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। फैक्ट्री से जुड़े सूत्रों के अनुसार बड़ी आर्थिक क्षति भी नहीं पहुंचीं। इलेक्ट्रिक केबल के ही जलने की बात कही जा रही है।
इंडस्ट्रीयल एरिया खरमोरा में शिवा इंडस्ट्रीज नामक कैमिकल फैक्ट्री संचालित है। जानकारी अनुसार बुधवार की शाम लगभग 6 बजे फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। केबलों में लगी भीषण आग तेजी से हवाओं में फैलने लगी। आग से उठे धुएं के भीषण गुब्बार मुख्य मार्ग तक दिखाई देने लगा। आग की तेज लपटें समीपस्थ अन्य फैक्ट्रियों को अपनी जद में लेती उससे पहले ही फैक्ट्री संचालक ने डायल 112 को सूचना दे दी। तत्काल 10 मिनट के भीतर ही दमकल वाहन एवं सिविल लाइन रामपुर की पुलिस की टीम पहुंच गई। दमकल टीम ने तत्काल आग पर काबू पा लिया। इस तरह टीम ने घटना के आधे घण्टे में ही आग बुझा ली गई। आग पर काबू पाए जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि फ़ैक्ट्रियों में पक्की दीवार होने की वजह आग की लपटें अंदर तक नहीं पहुंच सकी। घटना देर रात में होने की स्थिति में आग भयावह रुप ले सकती थी। घटना का सुखद पहलू यह रहा कि किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। फैक्ट्री से जुड़े सूत्रों के अनुसार बड़ी आर्थिक क्षति भी नहीं पहुंचीं। इलेक्ट्रिक केबल के ही जलने की बात कही जा रही है।