राजू खत्री बने बरपाली के जनपद सदस्य,उपचुनाव में ममेरे भाई महेंद्र महतो ने समर्थन में लिया नाम वापस,भाजपा नेता पीयूष गुरुद्वान के त्यागपत्र के बाद खाली था पद

कोरबा । जनपद पंचायत करतला अंतर्गत बरपाली क्षेत्र क्रमांक चौदह के जनपद सदस्य के उप चुनाव में राजू खत्री निर्विरोध चुने गए हैं। 9 जून को नामांकन फार्म भरने के बाद दो प्रत्याशी राजू खत्री एवं महेंद्र कुमार महतो चुनाव मैदान में रहे।

सोमवार को नामांकन वापसी के अंतिम दिन महेंद्र कुमार महतो ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इस तरह राजू खत्री निर्विरोध जनपद सदस्य बन गए।
इसके पूर्व यहां से पीयूष गुरुद्वान जनपद सदस्य थे, जो शासकीय नौकरी लग जाने के कारण उन्होंने अपना त्यागपत्र दे दिया था। इसके कारण यहां उप चुनाव हो रहा था। राजू खत्री एवं महेंद्र कुमार महतो दोनों सगे मामा परिवार से भाई हैं। राजू खत्री का ससुराल महेंद्र कुमार महतो के परिवार से संबंधित है। पीयूष गुरुद्वान भाजपा समर्थित था, जबकि राजू खत्री कांग्रेस के जिला पदाधिकारी हैं। राजू खत्री पत्रकारिता भी करते हैं, वहीं उनकी पत्नी अनिता खत्री बरपाली के वार्ड बारह की पंच है। उनके निर्विरोध जनपद सदस्य बनने पर शुभचिंतकों व समर्थकों में हर्ष व्याप्त है।