छत्तीसगढ़ में फिर एक आरक्षक ने खुद को गोली मार की खुदकुशी, PTS की घटना

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में एक पुलिस आरक्षक ( police constable) ने पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में खुद को अपनी सर्विस रायफल से गोली मारकर आत्महत्या (suicide) कर ली है। इस घटना के बाद PTS में हड़कंप मच गई है। बताया जा रहा है कि आरक्षक को घटना के बाद तुरंत ही मेडिकल कॉलेज (medical collage rajnandgaon) ले जाया गया, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार आरक्षक का नाम विनोद साहू (vinod sahu) है, वे 2007 बैच का आरक्षक है। जवान ने अपने सिर के सेंटर पर गोली मारी, लेकिन बन्दुक की गोली उसके आंख के पास को चीरती हुई निकल गई। फ़िलहाल विनोद ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कुछ पता नहीं चल पाया है।

पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि रविवार देर रात करीब 10 बजे जीई रोड स्थित PTS में अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। देर रात गोली चलने से PTS में हड़कंप मच गया। अन्य पुलिसकर्मी दौड़कर मौके पर पहुंचे तो देखा कि कांस्टेबल विनोद साहू का शव खून से लथपथ पड़ा था। घटनास्थल पर ही उसकी बंदूक और मोबाइल भी मिला।

राजनांदगांव PTS के पुलिस अधीक्षक ( supritendent of PTS) ने कहा कि गोली लगने से उसकी मौत हुई है, अब धोखे से चली है या फिर उसने खुद को गोली मारी है, यह जांच का विषय है। लेकिन हमें यह भी जानकारी मिली है कि आरक्षक विनोद साहू घरेलू कारणों से डिस्टर्ब चल रहा था। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।