रायपुर। छतीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए द्वितीय चरण का मतदान 17 नवम्बर को हैं और मतदान को चंद दिन ही बचे हैं ,इस बीच छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान सामने आया हैं।इस बयान के आने के बाद राजनीति के जानकार यह कहते हैं कि कांग्रेस की सरकार दूसरी बार छतीसगढ़ में बनी तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सीएम बनना इतना आसान नहीं होगा जितना समझा जा रहा हैं।
दरअसल सिंहदेव ने चुनाव के बीच ही यह बयान दिया कि इस बार के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस राज्य में एक बार फिर बड़ी जीत हासिल करेगी मगर राज्य के मुख्यमंत्री पद को लेकर अभी कोई फैसला नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव नतीजे की घोषणा के बाद हाईकमान की ओर से मुख्यमंत्री का नाम तय किया जाएगा।
सिंहदेव का बयान इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि कांग्रेस हलकों में माना जा रहा है कि पार्टी के चुनाव जीतने की स्थिति में भूपेश बघेल एक बार फिर राज्य के मुख्यमंत्री होंगे। ऐसे में सिंहदेव के बयान से साफ हो गया है कि कांग्रेस की जीत की स्थिति में मुख्यमंत्री पद को लेकर बड़ा पेंच फंस सकता है।2018 में मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में सिंहदेव भी शामिल थे और कथित समझौते के तहत कांग्रेस हाईकमान ने भूपेश बघेल को मुख्यमंत्री बनाया।लेकिन बघेल ने अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा किया।इस बार छतीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की स्थिति मजबूत मानी जा रही हैं। ऐसे में सिंहदेव ने बड़ा बयान देकर मुख्यमंत्री पद के लिए आने वाले संकट की ओर इशारा किया है।
उन्होंने कहा इस बार कांग्रेस की जीत सुनिश्चित हैं। चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद हाई कमान मुख्यमंत्री पद को लेकर अंतिम फैसला करेगा और विधायकों की रायसुमारी भी ली जायेगी।
कांग्रेस में इस बात की चर्चा हैं कि जीत की स्थिति में बघेल ही प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगें,इसलिए सिंहदेव के बयान से यह स्पष्ट हो गया है कि नतीजे आने के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर एक बार फिर से घमासान होगा। बता दें कि 15 साल तक सत्ता में काबिज भाजपा को 2018 में जबरदस्त पटकनी देते हुए कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने की स्थिति में आ गई ।उस वक़्त मुख्यमंत्री की दौड़ में सिंहदेव भी थे।मगर हाई कमान के फैसले के बाद भूपेश बघेल मुख्यमंत्री बनाये गये।उस वक्त कथित ढाई ढाई साल के फार्मूले की चर्चा काफी थीं। मगर हाईकमान ने कभी इस फार्मूले की पुष्टि नहीं कि।सिंहदेव ने कई अवसर पर इसके संकेत वाले बयान भी दिए थे।सिंहदेव ने फिर एक बार मुख्यमंत्री पद को लेकर बड़ा बयान मीडिया में दिया हैं। यदि छतीसगढ़ में कांग्रेस दूसरी बार सरकार बनाती हैं तो सिंहदेव इस बार सशक्त दावेदारी मुख्यमंत्री पद के लिए करेंगे इसमें दो राय नहीं हैं। फिर एकबार सीएम बनने के लिए घमासान होगा। हो सकता हैं इस बार सिंहदेव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए सर्मथन कर दे।