गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले की नई कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने आज गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की नई कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण किया है। कलेक्ट्रेट में उपस्थित सभी अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। पदभार ग्रहण करने के साथ ही उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर एवं कलेक्ट्रेट परिसर में विभिन्न अधिकारियों-कर्मचारियों की बैठक व्यवस्था का जायजा लिया।
![](https://vedantsamachar.in/wp-content/uploads/2021/01/IMG-20210102-WA0015-1024x683.jpg)
पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर अपना परिचय दिया और सभी अधिकारियों का परिचय लिया। इसके साथ ही उन्होंने गुल्लीडांड गौठान, भर्रीडांड धान उपार्जन केंद्र, गगनई जलाशय, मरवाही में वन विभाग द्वारा बनाए गए विविध सुविधा सह मूल्य संवर्धन केंद्र दानीकुंडी के सीताफल पल्प एवं आइसक्रीम केंद्र, लाख चूड़ी निर्माण इकाई, अगरबत्ती निर्माण इकाई, सिलाई केंद्र, टमाटर, पलाश फूल पाउडर निर्माण इकाई का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर बी.सी.एक्का सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी गण उपस्थित थे।
![](https://vedantsamachar.in/wp-content/uploads/2021/01/IMG-20210102-WA0011-1024x683.jpg)