एसईसीएल सराईपाली में नियोजित ठेका कंपनी की गुंडागर्दी : कोरबा में कर्मचारी के साथ की गाली -गलौच -अभद्रता , अधिकारी ने की जान से मारने की कोशिश ……

कोरबा// कोरबा के पाली में संचालित एसईसीएल परियोजना में लगे ठेका कंपनी के अधिकारी-कर्मचारी द्वारा किए जा रहे मनमानी और अभद्रता के खिलाफ मजदूरों ने विरोध प्रदर्शन किया। श्रमिक नेताओं ​​​​​ने शुक्रवार को मानिकपुर स्थित जीएम कार्यालय पहुंचे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

दरअसल, पाली में संचालित एसईसीएल की सरायपाली कोल परियोजना में स्टॉरेक्स मिनरल्स की ठेका कंपनी नियोजित हैं। शुक्रवार को ओवरमैन के पद पर पदस्थ SECL कर्मी कृष्ण कुमार तिवारी के साथ कंपनी के अधिकारी अभिषेक सिंह ने अभद्रता की। अधिकारी अभिषेक सिंह शराब के नशे में पहुंचा था। इस घटना के बाद श्रमिक संगठनों में आक्रोश फैल गया।

मजदूरों पर नियमों के विपरित काम करने का दबाव

श्रमिकों का कहना है कि ठेका कंपनी के अधिकारी-कर्मचारी द्वारा खदान के भीतर काम करने वाले मजदूरों पर नियमों के विपरित काम करने का दबाव बनाया जा रहा है। वहीं ऐसा नहीं करने पर उनके साथ गाली गलौज, मारपीट करने के साथ ही जान से मारने का प्रयास भी किया जा रहा है।

हादसे की आशंका की जानकारी देने पर मारने की कोशिश

शिकायतकर्ता कृष्ण कुमार तिवारी ने बताया कि नाइट शिफ्ट में ड्यूटी के दौरान निजी कंपनी का लीडर खराब पड़ा हुआ था। वह दूसरे टिप्पर से काम कर रहा था, जो नियम विरुद्ध था। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था।इसकी जानकारी होने पर अभिषेक सिंह ​​​​​​​अपने स्कॉर्पियो वाहन में आया और उसके ऊपर चढ़ाने की कोशिश कर रहा था। किसी तरह उसने अपनी जान बचाई। इसका विरोध करने पर उसके द्वारा गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई।